AC से लेकर हीटर तक, सब कुछ चलेगा सोलर से! जानिए UTL Lithium Solar Combo के बेस्ट मॉडल और कीमतें

बिजली की बढ़ती कीमतों और बार-बार कटौती से परेशान लोगों के लिए UTL ने एक शानदार समाधान निकाला है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट Lithium Solar Combo Systems की रेंज मार्केट में उतारी है, जो छोटे घरों से लेकर बड़े संस्थानों तक की हर जरूरत को पूरा कर सकती है। अब लाइट, पंखा, टीवी ही नहीं बल्कि AC, हीटर और सबमर्सिबल पंप भी आप सोलर से चला सकते हैं। आइए जानते हैं UTL के इन खास मॉडल्स और उनकी कीमतों के बारे में।

UTL Lithium Solar Combo best modal

1kVA UTL Lithium Solar Combo

अगर किसी को सिर्फ लाइट, पंखा, टीवी या फ्रिज चलाना है तो UTL का 1kVA लिथियम सोलर कॉम्बो एकदम सही है। इस सिस्टम में 1kVA का इन्वर्टर आता है, जिसमें लिथियम फॉस्फेट बैटरी इनबिल्ट होती है। यह कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल है जिससे इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसके साथ दो 540W के सोलर पैनल मिलते हैं और पूरे सिस्टम की कीमत ₹51,000 है। अच्छी बात ये है कि इसमें पैनल्स और इन्वर्टर के साथ फ्री डिलीवरी भी शामिल है और इसे आप ग्रिड से भी चार्ज कर सकते हैं। पांच साल की बैटरी और ऑन-साइट सर्विस वारंटी इसे एक भरोसेमंद ऑप्शन बनाती है।

Gamma 3350 LYN – मोटर और रेफ्रिजरेटर तक के लिए भरोसेमंद सिस्टम

अगर आपकी जरूरत थोड़ी ज्यादा है और आप एक से ज्यादा पंखे, लाइट, टीवी और फ्रिज चलाना चाहते हैं तो UTL का Gamma 3350 LYN Model बेहतरीन विकल्प है। यह 3kVA इनवर्टर के साथ आता है और इसमें 25.6V 100Ah की लिथियम बैटरी मिलती है। इसके साथ दो 540W के सोलर पैनल शामिल हैं।

इसकी खासियत है कि ये सिस्टम 9 Amp तक का जर्क लोड सपोर्ट करता है, जिससे 1HP तक की मोटर आसानी से चलाई जा सकती है। यह सिस्टम ₹75,000 में आता है और इसमें ऑन-साइट सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध है। यह उन लोगों के लिए एकदम उपयुक्त है जो दिन में लोड चलाना चाहते हैं और रात में बैकअप की जरूरत रखते हैं।

Alpha Pro 5kVA Combo – AC और सबमर्सिबल तक चलाने के लिए पावरफुल सोलर सेटअप

बड़े घरों, स्कूलों, हॉस्पिटल्स या ऑफिस के लिए जहां लोड ज्यादा होता है, वहां UTL का Alpha Pro 5kVA इनवर्टर बेस्ट है। यह सिस्टम दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है – NM और PM मॉडल। NM मॉडल बेसिक है जबकि PM मॉडल में डिजिटल डिस्प्ले और एक्सटेंडेबल बैटरी सपोर्ट है। इस सिस्टम के साथ 48V 100Ah की लिथियम बैटरी और चार 540W के पैनल दिए जाते हैं।

NM मॉडल की कीमत ₹1,50,000 और PM मॉडल की कीमत ₹1,60,000 है। इसके ऊपर आप 16 Amp तक का जर्क लोड चला सकते हैं, यानी एक से दो AC और बाकी घर का लोड आराम से ऑपरेट किया जा सकता है। साथ ही पूरे 5000W तक के पैनल इस सिस्टम पर लगाए जा सकते हैं।

वारंटी, डिलीवरी और खरीद प्रक्रिया

UTL अपने हर प्रोडक्ट पर बेहतरीन वारंटी और सर्विस सुविधा देता है। इनवर्टर पर 2 साल और लिथियम बैटरी पर 5 साल की वारंटी मिलती है, वह भी ऑन-साइट, यानी आपके घर पर सर्विस। सभी प्रोडक्ट्स की डिलीवरी पूरे भारत में फ्री है (नॉर्थ ईस्ट छोड़कर)। अगर ट्रांसपोर्ट के दौरान कोई डैमेज होता है तो बस एक अनबॉक्सिंग वीडियो भेजना होता है और डैमेज आइटम को फ्री में रिप्लेस किया जाता है। इन सभी सोलर सिस्टम्स को आप UTL के नजदीकी डीलर से खरीद सकते हैं. 

यह भी पढ़े – 👉 भारत में 2500 Watt Solar Panel की कीमत क्या है? सब्सिडी, इंस्टॉलेशन और फायदे जानें

Leave a Comment