₹50,000 में पाएं बिजली का फुल पैकेज! Servotech का 1kW सोलर कॉम्बो देगा दिन-रात फुल पावर

अगर आप हर महीने के बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं और एक ऐसा समाधान ढूंढ रहे हैं जो लंबे समय तक काम करे और जेब पर भारी न पड़े तो Servotech का नया 1kW सोलर कॉम्बो पैक आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह कॉम्बो खासतौर पर छोटे घरों और ऑफिसों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां बिजली की खपत सीमित होती है लेकिन भरोसेमंद सप्लाई जरूरी है। इस सोलर सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत है कि यह दिन में बिजली बनाता है और रात के लिए स्टोर भी करता है यानी 24×7 बिजली का इंतजाम बिना किसी बड़ी लागत के होता है।

servotech 1kw solar combo price

क्या-क्या शामिल है इस सोलर कॉम्बो में?

Servotech के इस स्मार्ट सोलर कॉम्बो में तीन जरूरी चीजें मिलती हैं: एक 1kW का Solar PCU, एक 75Ah की सोलर ट्यूबुलर बैटरी और दो 165W के पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल। Power Conditioning Unit (PCU) सोलर सिस्टम का दिमाग होता है जो DC बिजली को AC में बदलता है ताकि आपके घरेलू उपकरण जैसे पंखे, लाइट, टीवी आदि आराम से चल सकें। 

साथ ही यह बैटरी चार्जिंग और बिजली की दिशा को भी कंट्रोल करता है। ट्यूबुलर बैटरी की खास बात यह है कि यह लंबे समय तक चलती है और मेंटेनेंस भी बहुत कम चाहिए। वहीं सोलर पैनल्स मजबूत और मौसम-प्रतिरोधी हैं जो बादल वाले दिनों में भी अच्छी बिजली जनरेट करते हैं।

क्या-क्या चला सकते हैं इस सोलर सिस्टम से?

Servotech के इस 1kW सोलर कॉम्बो से आप घर की बुनियादी जरूरतें आसानी से पूरी कर सकते हैं। इससे आप 3 से 4 LED लाइट्स, 2 से 3 सीलिंग फैन, एक LED टीवी, मोबाइल और लैपटॉप चार्जर और एक छोटा फ्रिज कुछ घंटों के लिए चला सकते हैं। 

यह कॉम्बो उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो छोटे घर में रहते हैं या जिनका बिजली का लोड बहुत ज़्यादा नहीं है। पावर कट की स्थिति में यह सिस्टम आपको पूरी राहत देगा, क्योंकि दिन में स्टोर की गई बिजली रात के समय बैकअप के रूप में काम आती है।

इंस्टॉलेशन में आसान, रखरखाव में सस्ता

यह सोलर कॉम्बो DIY (Do It Yourself) डिजाइन के साथ आता है, जिसमें पहले से छेद बने होते हैं जिससे इसे इंस्टॉल करना बहुत आसान हो जाता है। किसी टेक्निशियन को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती है, जिससे आपको इंस्टॉलेशन में भी खर्च नहीं करना पड़ता है. 

इस पूरे सिस्टम की खास बात यह है कि इसे भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, यानी यह Made in India प्रोडक्ट है  जो की भरोसेमंद और टिकाऊ है। साथ ही इसका मेंटेनेंस कॉस्ट भी बहुत कम है, जिससे लंबे समय में यह और भी किफायती साबित होता है।

कीमत और बचत – दोनों में फायदे का सौदा

अब अगर बात करें कीमत की तो इस पूरे कॉम्बो की अनुमानित लागत ₹48,000 से ₹50,000 के बीच बैठती है। जिसमें PCU की कीमत करीब ₹20,000 से ₹25,000, बैटरी की कीमत ₹8,000 से ₹10,000 और पैनल्स की कीमत ₹10,000 से ₹12,000 प्रति यूनिट हो सकती है। यानी एक बार का निवेश और सालों भर की राहत मिलती है। 

यह सिस्टम न केवल आपके बिजली बिल को कम करेगा बल्कि सरकारी सब्सिडी या स्कीम्स का लाभ लेने पर इसकी लागत और भी कम हो सकती है। कुल मिलाकर, Servotech का यह सोलर कॉम्बो उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम बजट में एक भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला बिजली समाधान चाहते हैं।

यह भी पढ़े – 👉 अब छत नहीं, खिड़कियां बनाएंगी बिजली! चीन की Transparent Solar Windows ने 75% तक घटा दी एनर्जी खपत

Leave a Comment