अगर आप बार-बार बिजली कटने से परेशान रहते हैं या इनवर्टर की बैटरी जल्दी खराब हो जाने से तंग आ चुके हैं तो अब वक्त है Moseta Solar Hybrid Inverter को अपनाने का। यह इन्वर्टर न सिर्फ आपके घर की बिजली जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि सोलर एनर्जी के ज़रिए आपकी बिजली की लागत को भी काफी हद तक घटा देता है. Moseta का यह I-Man Series Solar Hybrid Inverter एक इनबिल्ट 150Ah Lithium Battery के साथ आता है और इसकी क्षमता 1700VA है जो इसे सामान्य UPS और जनरेटर से कई गुना बेहतर बनाती है।

15 साल की बैटरी वारंटी और हाई ड्यूरेबिलिटी
Moseta Inverter की सबसे बड़ी खासियत इसकी इनबिल्ट Lithium बैटरी है जो 15 साल या 3500 साइकल तक चलने की वारंटी के साथ आती है। यह बैटरी 60% Depth of Discharge (DOD) पर टिकी हुई है जो इसे बाकी बैटरियों से कहीं ज्यादा टिकाऊ बनाती है। इन्वर्टर पर भी 5 साल की वारंटी मिलती है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस पर भरोसा और बढ़ जाता है। इसके अलावा बार-बार बैटरी बदलने का झंझट नहीं होता है।
94% तक की एफिशिएंसी और तगड़ी बिल्ड क्वालिटी
Moseta Inverter में Copper Blister Transformer लगा हुआ है जो इसे लम्बे समय तक काम करने लायक बनाता है। इसकी पावर एफिशिएंसी 94% तक पहुंचती है जिससे कम से कम ऊर्जा बर्बाद होती है और आपके सोलर पैनल से मिलने वाली पावर का पूरा उपयोग होता है। यही नहीं, यह सिस्टम -25°C से लेकर +60°C तापमान तक भी आराम से काम कर सकता है जो इसे हर मौसम के लिए परफेक्ट बनाता है।
LiFePO4 बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ नो-मेंटेनेंस सुविधा
इस इन्वर्टर की Lithium Dry Cell (LiFePO4) बैटरी न केवल ज्यादा सुरक्षित है, बल्कि इसके रखरखाव की कोई ज़रूरत भी नहीं होती है। एक बार इंस्टॉल करने के बाद यह सिस्टम वर्षों तक बिना किसी रुकावट के काम करता है। इसकी खास तकनीक इसे सामान्य इन्वर्टर से बहुत आगे रखती है और आपको बार-बार सर्विसिंग या पानी डालने जैसे झंझटों से छुटकारा मिल जाता है। इसमें मिलने वाली Multiple Configuration – 1kW @ 1700VA, 3400VA और 5000VA अलग-अलग ज़रूरतों के अनुसार सेटअप चुनने की सुविधा भी देती है।
सोलर इंटीग्रेशन और कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
Moseta I-Man Series Inverter पूरी तरह से सोलर पैनल इंटीग्रेशन को सपोर्ट करता है। इसके इनपुट और आउटपुट स्पेसिफिकेशन इसे एक हाई परफॉर्मेंस डिवाइस बनाते हैं जैसे कि 2500W तक की Max PV Power, 48–110V का वोल्टेज रेंज और 1200W की मैक्स आउटपुट पावर। इतनी बेहतरीन टेक्नोलॉजी और फीचर्स के बावजूद इसकी कीमत सिर्फ ₹89,547 रखी गई है, जिसे आप Moseta की ऑफिशियल वेबसाइट www.moseta.in से खरीद सकते हैं। यह इन्वर्टर उन लोगों के लिए खास है जो लॉन्ग टर्म और भरोसेमंद एनर्जी सॉल्यूशन की तलाश में हैं।
यह भी पढ़े – 👉 AC से लेकर हीटर तक, सब कुछ चलेगा सोलर से! जानिए UTL Lithium Solar Combo के बेस्ट मॉडल और कीमतें