Oscal ने लॉन्च किया 1,024Wh का पोर्टेबल पावर स्टेशन, सोलर से सिर्फ 1.6 घंटे में होगा फुल चार्ज!

चीन की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Oscal ने एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट में बड़ा कदम उठाते हुए अपना नया पोर्टेबल पावर स्टेशन Power Max 1800 SE लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए खास है, जो घर में बैकअप पावर, आउटडोर कैंपिंग, ट्रैवल या RV लाइफ के दौरान भरोसेमंद बिजली की जरूरत महसूस करते हैं। 1,024Wh की दमदार बैटरी क्षमता के साथ यह पावर स्टेशन न सिर्फ तेज चार्जिंग का दावा करता है, बल्कि सेफ्टी और पोर्टेबिलिटी के मामले में भी कई आधुनिक फीचर्स से लैस है।

Oscal launches 1024Wh portable power station

दमदार बैटरी और हाई पावर आउटपुट

Oscal Power Max 1800 SE में लिथियम आयरन फॉस्फेट यानी LiFePO4 बैटरी दी गई है, जिसकी कुल क्षमता 1,024Wh है। यह बैटरी टेक्नोलॉजी अपनी लंबी लाइफ और बेहतर सेफ्टी के लिए जानी जाती है। कंपनी के मुताबिक यह पावर स्टेशन 1.8kW का रेटेड पावर आउटपुट और 2.4kW तक का सर्ज पावर सपोर्ट करता है, जिससे फ्रिज, टीवी, मिक्सर, पंखा, लैपटॉप जैसे कई घरेलू उपकरण एक साथ चलाए जा सकते हैं। सिर्फ 15.5 किलो वजन होने की वजह से इसे कहीं भी ले जाना आसान है, जबकि इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाता है।

सोलर चार्जिंग में बड़ी छलांग

इस पावर स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी फास्ट चार्जिंग क्षमता है। Oscal का दावा है कि Power Max 1800 SE को सोलर पैनल से चार्ज करने पर यह मात्र 1.6 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। यह डिवाइस सोलर चार्जिंग के लिए 800W तक का इनपुट सपोर्ट करता है, जो इसे तेजी से चार्ज होने वाले पोर्टेबल पावर स्टेशनों की श्रेणी में खड़ा करता है। वहीं अगर एसी चार्जिंग की बात करें तो 700W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह करीब 1.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। यह फीचर उन इलाकों के लिए बेहद उपयोगी है, जहां बिजली कटौती आम समस्या है।

सेफ्टी फीचर्स और स्मार्ट कंट्रोल

Oscal Power Max 1800 SE में कुल 10 आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें दो 100W USB-C PD फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी शामिल हैं। इससे यूजर एक साथ लैपटॉप, स्मार्टफोन, ड्रोन और अन्य गैजेट्स आसानी से चार्ज कर सकते हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें एडवांस BMS बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, IP54 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, 0.01 सेकंड का अल्ट्रा-फास्ट UPS स्विचओवर और एंटी-एक्सप्लोजन टेस्टिंग शामिल है। 

इसके अलावा स्मार्ट ऐप कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है, जिससे यूजर मोबाइल से ही पावर स्टेशन की मॉनिटरिंग और कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 3,500 चार्ज साइकिल के बाद भी 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रखेगी, जो इसे लंबे समय के लिए एक भरोसेमंद पावर सॉल्यूशन बनाती है। यह प्रोडक्ट आप ऑनलाइन ऑफिसियल वेबसाइट या Amazon से खरीद सकते है. इसकी कीमत लगभग ₹40,000 है। 

यह भी पढ़े – 👉 1500 Watt का सोलर सिस्टम देगा रोज 8 यूनिट बिजली! जानिए इन्वर्टर-बैटरी के साथ इसकी कीमत?

Leave a Comment