TATA के 550 watt Solar Panel से चलाएं घर का पूरा लोड, रात में भी नहीं रुकेगी बिजली!

आजकल बिजली के बढ़ते बिल और बार-बार होने वाली बिजली कटौती से हर कोई परेशान है। ऐसे में सोलर एनर्जी एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है। खासकर जब बात हो TATA के 550W सोलर पैनल की तो यह एक ऐसा पैनल है जो आपकी बेसिक घरेलू जरूरतों को पूरा करने की पूरी क्षमता रखता है। यह पैनल न सिर्फ दिन में आपकी डिवाइसेज चलाता है बल्कि बैटरी के साथ जुड़कर रात में भी बिजली की सप्लाई जारी रखता है। यानी अगर आप सही तरीके से इसे इंस्टॉल करें तो यह एक पैनल पूरे घर की बिजली ज़रूरतें पूरी कर सकता है।

TATA-550W-Solar-Panel-for-home

TATA 550W पैनल कितनी बिजली बनाता है?

TATA का यह 550 वॉट सोलर पैनल, एक मीडियम साइज पैनल है जो एक घंटे में 550W तक बिजली जनरेट कर सकता है। अगर आपके इलाके में औसतन 5-6 घंटे सूरज की रोशनी मिलती है तो यह पैनल रोज़ाना लगभग 2.5 से 3 यूनिट (kWh) बिजली बना सकता है। इतनी बिजली में आप 10 LED बल्ब (9W), 2 सीलिंग फैन, एक LED टीवी, लैपटॉप, मोबाइल चार्जर और छोटा फ्रिज भी आराम से चला सकते हैं। यह पैनल घर के बेसिक उपकरणों को दिनभर चलाने के लिए पर्याप्त है और बिजली कटौती के समय में एक बड़ा सहारा बन सकता है।

रात में बिजली कैसे मिलेगी?

अगर आप TATA 550W पैनल को एक 12V 150Ah बैटरी से जोड़ते हैं तो यह बैटरी लगभग 1.8 यूनिट तक बिजली स्टोर कर सकती है। इस स्टोरेज से आप रात में लाइट, पंखा, मोबाइल चार्जिंग जैसी जरूरी चीजें चला सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बैटरी ज्यादा देर तक चले और जल्दी खराब ना हो तो Lithium-ion बैटरी लेना एक स्मार्ट फैसला होगा। यह बैटरियां थोड़ी महंगी जरूर होती हैं, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों शानदार होती है। इस तरह, केवल एक पैनल और एक बैटरी से आपका घर दिन-रात बिजली से जगमगा सकता है।

कितना खर्च आएगा और कब तक पैसा वसूल होगा?

TATA 550W सोलर पैनल की कीमत बाज़ार में ₹12,000 से ₹16,000 के बीच होती है। अगर आप इस पैनल के साथ एक बैटरी और इन्वर्टर जोड़ते हैं तो पूरा सिस्टम ₹40,000 से ₹50,000 में तैयार हो सकता है। शुरुआत में भले ही ये खर्चा ज्यादा लगे, लेकिन यह एक बार की इन्वेस्टमेंट है जो 3 से 4 साल में अपने आप रिकवर हो जाती है। इसके बाद आपको लगभग 20 साल तक फ्री बिजली मिलती है।

अगर आप सरकार की सोलर सब्सिडी का फायदा उठाएं तो लागत और भी कम हो सकती है, जिससे यह और ज्यादा किफायती बन जाता है। सोलर सब्सिडी के लिए 550W के 2 पैनल खरीदने होंगे ताकि 1kw से ज्यादा कैपेसिटी का सोलर सिस्टम बन सके, क्योंकि पीएम सुर्यघर योजना से सब्सिडी तब ही मिलती है जब आपका सोलर सिस्टम 1kw से अधिक क्षमता का हो.  

यह भी पढ़े – 👉 AC से लेकर हीटर तक, सब कुछ चलेगा सोलर से! जानिए UTL Lithium Solar Combo के बेस्ट मॉडल और कीमतें

Leave a Comment