Subsidy के लिए जरुरी है DCR पैनल! जानिए UTL के 560W TOPCon DCR पैनल की सब्सिडी के बाद कीमत कितनी होगी?

अगर आप प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो एक जरूरी शर्त है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता – DCR (Domestic Content Requirement) सोलर पैनल का उपयोग। भारत सरकार की यह योजना घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और आम लोगों को सस्ती बिजली देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

UTL 560W TOPCon DCR panel price

इसमें केवल उन्हीं पैनलों पर सब्सिडी मिलती है जो DCR कैटेगरी में आते हैं यानी जो भारत में ही बनाए गए हैं और MNRE के सभी मापदंडों पर खरे उतरते हैं। ऐसे में अगर आप 560W का DCR और TOPCon टेक्नोलॉजी वाला पैनल लगाते हो तो फायदा दोहरा हो सकता है। इतना ही नहीं अगर वो पैनल बाइफेशियल भी हो तो बिजली उत्पादन और भी अधिक हो जाता है।

UTL का 560W TOPCon Bi-Facial DCR पैनल इस मामले में बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है। इस पैनल में लेटेस्ट N-Type TOPCon टेक्नोलॉजी दी गई है जो परंपरागत सोलर सेल्स की तुलना में ज्यादा एफिशिएंसी देती है और समय के साथ उसकी परफॉर्मेंस में गिरावट भी बेहद कम होती है।

TOPCon टेक्नोलॉजी विशेष रूप से इस बात के लिए जानी जाती है कि वह ज्यादा तापमान में भी बेहतरीन आउटपुट देती है और कम डिग्रेडेशन के साथ लंबी अवधि तक काम करती है। वहीं इसकी Bi-Facial डिजाइन का मतलब है कि ये पैनल ना सिर्फ ऊपर से बल्कि नीचे की ओर से आने वाली रिफ्लेक्टेड सनलाइट से भी बिजली बना सकता है जिससे कुल उत्पादन क्षमता में काफी इजाफा होता है।

अब बात करें इस पैनल की कीमत की तो बाजार में UTL के इस 560W TOPCon DCR Bi-Facial पैनल की कीमत करीब ₹19,000 होती है। लेकिन अगर आप इसे पीएम सूर्यघर योजना के तहत सब्सिडी के साथ इंस्टॉल कराते हैं तो इस पर 60% तक की सब्सिडी मिल सकती है। यानी कि एक पैनल की कीमत केवल ₹7,600 से ₹8,000 के बीच रह जाएगी।

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सब्सिडी केवल एक पैनल पर नहीं मिलती है, इसके लिए आपको कम से कम 1kW का सोलर सिस्टम लगवाना अनिवार्य होता है जो करीब दो 560W पैनलों के बराबर होता है। अगर आप 2 या उससे ज्यादा पैनल लगवाते हैं तो ही आपको सब्सिडी का पूरा लाभ मिलेगा।

UTL का यह सोलर पैनल सिर्फ तकनीकी रूप से ही मजबूत नहीं है, बल्कि यह वातावरण के हर कठिन परिस्थिति को सहने की क्षमता रखता है। यह 2400Pa तक की हवा और 5400Pa तक की बर्फ का भार सह सकता है। इसका Dual Glass Crack Resistant Design इसे और ज्यादा टिकाऊ बनाता है।

साथ ही IP68 रेटेड प्रोटेक्शन इसे धूल, पानी और अन्य बाहरी तत्वों से सुरक्षित रखता है। इस पैनल में 16 BB Half Cell तकनीक का प्रयोग किया गया है, जो पैनल की एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद करता है और शेडिंग की स्थिति में भी कम पावर लॉस देता है। 27 साल तक की परफॉर्मेंस वारंटी इसे एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट बनाती है।

यह भी पढ़े – 👉 मात्र ₹5,960 में Eastman ने लांच किया दमदार Sigma 1000VA Inverter, मिलेगा तेज चार्जिंग और तगड़ा बैकअप!

Leave a Comment